Washington Post Select दरअसल The Washington Post समाचारपत्र का एक आधिकारिक ऐप है, जो अपने उपयोगकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर 24-घंटे अद्यतन समाचार उपलब्ध कराता है। यदि आप पूरी दुनिया में घटित होनेवाली घटनाओं और समाचारों के बारे में पूरी जानकारी रखना चाहते हैं तो यह ऐप आपको केवल एक नजर डालकर नवीनतम समाचार हासिल करने की सुविधा देता है।
पूरे विश्व में लोकप्रिय इस समाचारपत्र में दिन की सबसे महत्वपूर्ण छवियों के साथ अन्य दिलचस्प चित्र भी होते हैं। इसकी सारी सामग्रियाँ विभिन्न संवर्गों में विभाजित होती हैं, जिनमें शामिल हैं राजनीति, अभिमत, अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें, तकनीक, खेलकूद, मनोरंजन, व्यंजन, कॉमिक्स, राशिफल, एवं ऐसी ही कई अन्य स्वर्ग। सारे संवर्गों के समाचारों को हर दिन और चौबीसों घंटे अद्यतन किया जाता है ताकि आपको केवल एक उँगली सरकाने भर से नवीनतम समाचार मिलते रहें, भले ही आपकी रुचि किसी भी विषय में क्यों न हो।
किसी भी छवि पर टैप करते ही आप उस घटना से संबंधित समाचार को पढ़ सकते हैं। यदि किसी विषय के संबंध में आपको और ज़्यादा जानकारी चाहिए, तो बड़े परिदृश्य की समझ के लिए यह एक बेहतरीन और उपयोगी तरीक़ा है। अपनी उँगली को सरकाते हुए अलग-अलग आलेख पढ़ते जाएँ और Washington Post Select की मदद से जानें कि दुनिया में कहाँ क्या हो रहा है। यह एक ऐसा ऐप है जो दिन के सबसे महत्वपूर्ण समाचार को रेखांकित करता है और आपको हमेशा नवीनतम समाचारों से अवगत रखता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.2, 4.2.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
।